Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आजमगढ़

आजमगढ़ में पूर्व विधायक और बसपा नेता सर्वेश हत्याकांड में कोतवाल गिरफ्तार

आजमगढ़ के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू मर्डर मामले में जीयनपुर के कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीपू के भाई संतोष उर्फ टीपू और चचेरे भतीजे की लिखित शिकायत पर पुलिस कोतवाल और कई अन्य सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

आजमगढ़ के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू मर्डर मामले में जीयनपुर के कोतवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीपू के भाई संतोष उर्फ टीपू और चचेरे भतीजे की लिखित शिकायत पर पुलिस कोतवाल और कई अन्य सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

हालांकि पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक सभी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक के भाई ने तहरीर में लिखा है कि सर्वेश सिंह को कोतवाल ने बुलाया और धमकी दी कि कुंटू सिंह से समझौता कर लें वरना अंजाम बुरा होगा. कोतवाली से निकलने के तत्काल बाद ये घटना हो गई. एसपी अरविंद सेन ने कहा कि कोतवाल की गिरफ्तारी के साथ ही अन्य सभी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

गौरतलब है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने पूर्व विधायक के काफिले पर हमला कर जबरदस्त गोलीबारी की थी जिसमें पूर्व विधायक की मौत हो गई थी. पूर्व विधायक को गोली मारने के बाद दो और लोगों की भी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. हत्‍या की घटना से गुस्साए लोगों ने आजमगढ़ में जमकर हंगामा किया था. आजगढ़ में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...