Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

आज तक की पत्रकार श्वेता सिंह का भोपाल में हुआ सम्मान

भोपाल। अपोलो मीडिया सोल्यूशन द्वारा 64वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ''दामिनी के नाम शहीदों को प्रणाम'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, महिला आयोग की अध्यक्ष उपमा राय और विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शोभा ओझा मौजूद रहे।

भोपाल। अपोलो मीडिया सोल्यूशन द्वारा 64वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ''दामिनी के नाम शहीदों को प्रणाम'' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, महिला आयोग की अध्यक्ष उपमा राय और विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शोभा ओझा मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। नारी सशक्तीकरण पर आयोजित एक नाटक का मंचन किया गया। इसके बाद नारी शक्ति के तौर पर आज तक चैनल की पत्रकार श्वेता सिंह , गुलाबी गैंग की महिलाओं और फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी का सम्मान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाली मध्य प्रदेश की महिला खिलाड़ी आशा रोका (बॉक्सर), नारी रक्षा के लिए जागृति मंच और एक बच्ची का अपहरण होने से बचाने के लिये पप्पू अहिरवार को नारी रक्षा अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीँ झारखण्ड में नक्सली हिंसा में शहीद जवान चम्पालाल के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बाबुलाल गौर ने कहा कि गणतंत्र के मौके पर ऐसा कार्यक्रम समाज को नई दिशा देता है। उपमा राय ने कहा कि महिलाओं की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार तमाम प्रयास कर रही है लेकिन समाज को खुद जागरूक होना होगा। शोभा ओझा ने कहा कि देश भर में बलात्कार की घटनाएँ हो रही हैं। इस मुद्दे पर वाकई कुछ सकारात्मक कदम उठाने होंगे।

इस मौके पर पत्रकार श्वेता सिंह ने कहा कि गणतंत्र पर वैसे तो देश में कई कार्यक्रम होते हैं लेकिन नारी और शहीदों को यह सम्मान वाकई अदभुत है। गुलाबी गैंग की कमांडर सुमन ने कहा कि उनके संगठन की महिला सदस्यों के जैसे हर महिला को मजबूत होना होगा ताकि वे हर मुश्किल का सामना कर सकें। इस मौके पर आयोजन समिति के राजा दुबे और सुशिल अग्रवाल ने कार्यक्रम के मकसद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे। कार्यक्रम आयोजक सचिन चौधरी ने सबका आभार व्यक्त किया। संचालन मोनिका तिवारी ने किया। इस मौके पर बिनिराज मोदी, सुधीर सोनी, सत्येन्द्र जैन, आजाद जैन, राजेश सोनी सुशिल चौबे समेत बड़ी संख्या मजे लोग मौजूद रहे। 

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...