आज के ही दिन चार साल पहले bhadas4media.com डोमेन नेम रजिस्टर्ड कराया गया और फिर शुरू हुआ एक ऐसा प्रयोग जिसने मीडिया इंडस्ट्री समेत पूरे देश के पढ़े-लिखों को मीडिया का असली मतलब समझाया. आर्थिक, कानूनी और ढांचागत संकटों से गुजरते हुए भड़ास4मीडिया ने चार साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर एक प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रोग्राम और आज का दिन प्रभाष जोशी और आलोक तोमर की स्मृति को समर्पित है. दिल्ली में आईटीओ के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर राजेंद्र भवन के ठीक बगल वाली बिल्डिंग में सेकेंड फ्लोर पर उर्दू घर है.
इसी उर्दू घर में पौने तीन बजे से पौने सात बजे तक हम सब रहेंगे मिलेंगे बोलेंगे सुनेंगे. देश के जाने-माने पत्रकार हरिवंश जी मीडिया के हालचाल पर व्याख्यान देंगे. सिद्धार्थ मोहन व उनकी टीम सूफी संगीत पेश करेगी. कुछ खास करने, सोचने, लड़ने वाले कई साथियों को भड़ास सम्मान से नवाजा जाएगा. इस आयोजन में आप सभी निमंत्रित हैं. बैठने की व्यवस्था सीमित है, इसलिए समय से पहुंचने की कोशिश करें. न्योता ये है…
भड़ास के चार साल पूरे होने पर कई लोगों ने अपने अपने तरीके से इस मौके और इस प्रयोग को व्याख्यायित किया है. इसे जानने पढ़ने के लिए क्लिक करें- b4m 4 year







