Sanjay Sharma : आज मैं एक बार फिर केजरीवाल का कायल हो गया… सुना था यह देश मुकेश अंबानी चलाते हैं… कुछ समय से यह समझ आ भी रहा था कि कोई भी पार्टी हो, अंबानी की हर जगह चलती है… कांग्रेस के कई मंत्री तो अंबानी से लगातार पैसा लेते रहे हैं… बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार भी चहेते हैं अंबानी के…
किसी की हिम्मत नहीं है अंबानी के खिलाफ बोलने की… आज केजरीवाल ने बता दिया कि किस तरह अंबानी बंधु इस देश को लूट रहे हैं… हम सबकी जिम्मेदारी है इस हिम्मत को सलाम करें… बड़ी मुश्किल से इन बेईमानों के खिलाफ मुहिम शुरू हुई है, इस मुहिम को हम और आप मिलकर आगे बढ़ा सकते हैं… उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दीजिए जो इस मुहिम और केजरीवाल को बदनाम करने में लगे हैं…
लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और वीकएंड टाइम्स के संपादक संजय शर्मा के फेसबुक वॉल से.






