Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

आज राज्यसभा में पेश होगा लोकपाल बिल, कांग्रेस और भाजपा दोनो सहमत

आखिर अब लगने लगा है कि शायद अब लोकपाल बिल पास हो जाये. आम आदमी पार्टी की सफलता से डरी सहमी भाजपा और कांग्रेस पहली बार लोकपाल पर सहमत नजर आ रही हैं. आज राज्यसभा में सरकार लोकपाल बिल पेश करेगी. अगर सब ठीक रहा तो इस बार लोकसभा बिल पास कर दिया जायेगा.
आखिर अब लगने लगा है कि शायद अब लोकपाल बिल पास हो जाये. आम आदमी पार्टी की सफलता से डरी सहमी भाजपा और कांग्रेस पहली बार लोकपाल पर सहमत नजर आ रही हैं. आज राज्यसभा में सरकार लोकपाल बिल पेश करेगी. अगर सब ठीक रहा तो इस बार लोकसभा बिल पास कर दिया जायेगा.
 
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणस्वामी आज उच्च सदन में चर्चा के लिए लोकपाल बिल पेश करेंगे. इस पर सदन में चर्चा के लिए छह घंटे का समय रखा गया है. चर्चा के बाद बिल पर मतदान होगा. पूर्व आईपीएस अधिकारी और अन्ना आंदोलन की सक्रिय सदस्य किरण बेदी ने भी ट्वीट कर सभी दलों से इसका समर्थन करने को कहा है. राज्य सभा की सेलेक्ट कमेटी की सिफारिशों को करीब-2 मांग लिए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनो ने इस पर सहमति जता दी थी. किरण बेदी ने कहा कि अन्ना ने भी इस बिल को अपनी स्वीकृति दे दी है.
 
वहीं समाजवादी पार्टी का कहना है कि वह सदन में इस बिल का विरोध करेगी. पार्टी नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि पार्टी किसी भी सूरत में इस बिल का समर्थन नहीं करेगी. सपा के इस रूख से सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं लेकिन अगर अन्य दलों का समर्थन मिला तो बिल के पास होने में कोई मुश्किल आने की आशंका नहीं है.
 
उधर अन्ना हजारे पिछले चार दिनों से जनलोकपाल को लेकर रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठे हुए हैं. अन्ना ने कहा है कि जब तक जनलोकपाल बिल पारित नहीं कर दिया जाता उनका अनशन जारी रहेगा. अन्ना ने बिल पास नहीं करने पर अपनी नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री, यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी और मु्ख्य विपक्षी दल बीजेपी के नेता अरुण जेटली को चिठ्ठी लिखी है.
 
अन्ना ने अपनी चिठ्ठी में कहा है कि बिल पास करने का बार-बार झूठा आश्वासन देकर मुझे और देश के साथ धोखा किया गया है. अन्ना ने कहा कि कांग्रेस के इसी व्यवहार के कारण चारों राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस की हार हुई है और पार्टी ने यही रुख अपनाया तो आने वाले लोकसभा चुनावों में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ेगा.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...