चंडीगढ़। कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा के अखबार के कर्मचारी इन दिनों काफी परेशान हैं. इन्हें कई माह से सेलरी नहीं मिली है. कर्मचारियों को सेलरी के नाम पर आए दिन आश्वासन दिए जा रहे हैं. कर्मचारियों को तीन-तीन माह तक की सेलरी नहीं मिल पा रही है. अप्रैल माह की सेलरी अभी तक लटकी है. एक के बाद एक रिपोर्टर और मार्केटिंग वाले संस्थान छोड़ छोड़ कर भाग रहे हैं. अखबार के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दत्ता भी अब अखबार को बॉए बाए कह गए हैं. इसको अखबार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
अखबार की साख सेलरी के नाम पर खाक हो चुकी है. पूरे हरियाणा में सरकुलेशन बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है. किसी भी शहर में चार अंकों में कापी नहीं हैं केवल अंबाला, गुडग़ांवा, हिसार और भिवानी को छोड़ दिया जाए तो. इतना ही नहीं सभी ब्यूरो चीफ को हिदायतें दी गई हैं कि कांग्रेस और सीएम के खिलाफ एक खबर ने भेजी जाए, अगर ऐसा कुछ होता है तो नौकरी से हाथ धोने के लिए तैयार रहें.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






