शकुन रघुवंशी ने एनबीटी, फरीदाबाद को छोड़कर आज समाज, फरीदाबाद के लिए नयी पारी शुरू की है. वह आज समाज, फरीदाबाद में ब्यूरो चीफ के रूप में काम करेंगे. शकुन करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. शकुन ने आज समाज ज्वाइन करने की पुष्टि की है.
दूसरी और हरिंदर स्वामी ने भी इंडिया न्यूज़ के मार्केटिंग टीम में बतौर असिस्टंट मैनेजर, गुडगाँव ज्वाइन किया है. वह पिछले 7 साल से विभिन्न अख़बारों के मार्केटिंग कर रहे थे.





