आज समाज से खबर आ रही है कि सेलरी आने के बाद यहां से करीब आधा दर्जन लोगों ने संस्थान को बाय बोल दिया है। इस बार जाने वालों से चंडीगढ़ डेस्क प्रभावित होगी। यहां पर काम करने वाले योगेश मिश्रा और घनश्याम राय ने अलग-अलग कारणों का हवाला देकर संपादक से आगे काम न कर पाने की बात कही है। जींद डेस्क सहित कई डेस्क पर काम कर चुके वरुणेश त्रिवेदी भी संस्थान छोड़ गए हैं। उनका जाना संस्थान के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनको प्रमोशन सहित रुपए बढ़ाकर यहां रुकने का ऑफर भी दिया गया। जनरल और अंबाला डेस्क पर कार्यरत एक-एक लोगों ने भी संस्थान को अंतिम विदा कह दिया है।






