Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

आत्महत्या करने वाले पत्रकार राजेंद्र का परिवार पहुंचा सीएम हाउस

भोपाल : मंत्रालय परिसर में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले पत्रकार राजेंद्र कुमार राजपूत का परिवार उनका अस्थि कलश लेकर सीएम हाउस पहुंच गया। परिवार मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की सीबीआई जांच की मांग करना चाह रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस में प्रवेश करने से रोक दिया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भी परिवार की मांगों का समर्थन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की।

भोपाल : मंत्रालय परिसर में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले पत्रकार राजेंद्र कुमार राजपूत का परिवार उनका अस्थि कलश लेकर सीएम हाउस पहुंच गया। परिवार मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की सीबीआई जांच की मांग करना चाह रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस में प्रवेश करने से रोक दिया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने भी परिवार की मांगों का समर्थन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की।

समन्वय नगर गोविंदपुरा में रहने वाले राजेंद्र कुमार राजपूत ने गत पंद्रह अक्टूबर को मंत्रालय की चौथी मंजिल पर जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर इस मामले में डा. शैलेंद्र खाम्बरा सहित अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया था। परिजनों का कहना है कि उन्हें पुलिस की जांच पर कोई भरोसा नहीं है, लेकिन इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

राजेंद्र की पत्नी और बेटियों के साथ परिजन आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे। वे अपने साथ राजेंद्र का अस्थि कलश भी लेकर गए थे। सीएम हाउस के गेट पर पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें भीतर प्रवेश करने से रोक दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए राजेंद्र की बेटी आकांक्षा ने कहा कि पुलिस ने केवल एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि सुसाइड नोट में तीस से ज्यादा लोगों के नाम हैं। यह सभी लोग उनके पिता की मौत के जिम्मेदार हैं।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने परिजनों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को मामा कहलाना पसंद करते हैं, लेकिन आज अपनी भांजी से मुलाकात करने से इंकार कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और परिजनों को बीस लाख रुपए की आर्थिक सहायता के अलावा परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जानी चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...