जनसंदेश टाइम्स, लखनऊ से आदर्श प्रकाश सिंह ने इस्तीफा देने के बाद लखनऊ में ही अमर उजाला के साथ नई पारी शुरू की है. आदर्श ने न्यूज एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. वे नई दुनिया, दैनिक जागरण समेत कई अखबारों में काम कर चुके हैं.
कमलेश श्रीवास्तव ने ग्राम्य संदेश पत्रिका के साथ एसोसिएट एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की है. इस मासिक पत्रिका के संपादक सर्वेश अस्थाना हैं. मैग्जीन समग्र ग्राम्य विकास को समर्पित है.





