मुंबई : बॉलीवुड में अपने झगड़ालू स्वभाव के लिए बदनाम अभिनेता आदित्य पंचोली ने मंगलवार को एक न्यूज चैनल की महिला पत्रकार पर हाथ उठाया। इतना ही नहीं उन्होंने महिला पत्रकार से साथ मौजूद कैमरामैन के हाथ से कैमरा छीन कर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।
जिया खान की मां राबिया खान की सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिका पर महिला पत्रकार ने मंगलवार को जब अभिनेता आदित्य पंचोली से उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने महिला पत्रकार पर हाथ उठाते हुए उसके साथ बदसलूकी करते हुए कैमरा छीन कर तोड़ जाला। इतने भर से जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। इस घटना में महिला पत्रकार के हाथ में चोट लगी है।






