Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

आनंद कौशल, दानिश, रंजीत समेत कई पत्रकार नक्षत्र न्‍यूज से जुड़े

हमार टीवी में लगातार चल रहे उठापटक के बीच चैनल की पूरी टीम ने नक्षत्र न्यूज़ का दामन थाम लिया है। नक्षत्र टीवी ने पटना के आशियाना नगर स्थित रामनगरी मोड़ के पास अपना स्टूडियो स्थापित किया है। फ़रवरी के पहले सप्ताह से चैनल ने बिहार में केबुल नेटवर्क के माध्यम से ऑन एयर होने की पूरी तैयारी कर ली है। शीघ्र ही डीटीएच पर भी चैनल को उपलब्ध कराने का काम प्रगति पर है। बंदी की मार झेल चुके हमार टीवी के दुबारा शुरू होने के बाद भी स्थिति में ख़ास फ़र्क नहीं आया। आख़िर में पूरी टीम ने हमार टीवी को अलविदा कह डाला।

आनंद कौशल नक्षत्र न्यूज़ के वाइस प्रेसिडेंट (आपरेशंस) कम स्टेट हेड बनाए गए हैं। जबकि जाने माने पत्रकार दानिश रिज़वान और रंजीत कुमार को प्रिंसिपल कॉरेस्पॉडेंट बनाया गया है। दानिश इससे पहले बीएजी फिल्म्स को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वो आनंद की टीम के सबसे मज़बूत स्तंभ माने जाते रहे हैं। रंजीत ईटीवी, साधना और देश लाइव में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि साधना छोड़ कर आए कुमार गौतम को नक्षत्र में वरिष्ठ संवाददाता बनाया गया है। मौर्य टीवी से आए अनुपम कुमार सिन्हा कॉर्डिनेटर की भूमिका में होंगे। भागलपुर की जवाबदेही अब्दुल हसीन को दी गई है जबकि मुज़फ्फरपुर में प्रदीप कुमार को ज़िम्मा सौंपा गया है।

साल 2000 में आनंद कौशल ने प्रिंट मीडिया से अपने कैरियर की शुरुआत की थी, उन्होंने भागलपुर ‘आज’ में सबसे पहले योगदान किया था। भागलपुर में पत्रकारिता की परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले आनंद साहित्य, राजनीति और आर्थिक मुद्दों पर भी ख़ासी पकड़ रखते हैं। आनंद ‘ई.टीवी न्यूज़’, हैदराबाद में आउटपुट हेड भी रहे चुके हैं। 2008 में उन्होंने पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के चैनल हमार टीवी, फोकस टीवी और एनई टीवी में बतौर ‘ईपी कम ब्यूरो चीफ’ ज्वाइन कर लिया था। 2009 में कुछ कारणों से वो हमार से दूर हो कर छुट्टी पर चले गए थे, लेकिन जल्द ही उनकी वापसी कराई गई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...