राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार आंनद पाल सिंह तोमर को बीपीएन मीडिया समूह का राजस्थान प्रभारी बनाया गया है. बीपीएन मीडिया ग्रुप के एडिटर अजय कुमार की ओर से उन्हें दैनिक बीपीएन टाइम्स के राजस्थान संस्करणों शुरु किए जाने की अहम जिम्मेदारी सौपी गई है. फिलहाल बीपीएन टाइम्स के 5 राज्यों में 9 संस्करण चल रहे हैं. तोमर को राजस्थान में जयपुर और अन्य जिलों के संस्करण चालू करवाने की अहम जिम्मेदारी दी गई है. आंनदपाल सिंह तोमर को बीपीएन समूह के दैनिक अखबार के अलावा वर्तमान में मैग्जीन बीपीएन टुडे और राजस्थान में शुरु होने वाले अन्य मीडिया प्लान का काम भी देखेंगे.
आनंदपाल सिंह तोमर को राजस्थान में विभिन्न जिलों और नामी अखबारों में काम करने का लम्बा अनुभव रहा है. 1980 से अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत दैनिक न्याय से की और इसके बाद दैनिक भास्कर, दैनिक महका भारत, दैनिक जागरण जैसे कई अखबारों में पत्रकारिता से जुडे रहे हैं आनंद पाल सिहं तोमर राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के सचिव रह चुके हैं और फिलहाल मीडिया फेडरेशन आँफ इंडिया के राजस्थान ईकाइ के अध्यक्ष हैं.






