Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

आनंद हुड्डा बने ‘खबरें अभी तक’ के चैनल हेड

गुड़गांव : विनोद मेहता के जाने के बाद 'खबरें अभी तक' चैनल को नया प्रमुख मिल गया है। हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार आनंद हुड्डा इसके चैनल हेड और कार्यकारी संपादक की भूमिका में नजर आएंगे। वे पहले इस चैनल के साथ बतौर विशेषज्ञ जुड़े हुए थे। उन्होंने गुड़गांव में यह जिम्मेदारी संभाल ली है। आनंद हुड्डा दो दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से रोहतक के रहने वाले हुड्डा को हरियाणा का पहला न्यूज बुलेटिन लाने का सौभाग्य हासिल है। हरियाणा दर्पण नाम से यह न्यूज बुलेटिन जैन टीवी पर प्रसारित होता था। संभवत यही ऐसा पहला न्यूज बुलेटिन था, जो हरियाणा पर आधारित था।

इसी परंपरा पर चलते हुए आज हरियाणा पर केंद्रित करीब एक दर्जन न्यूज चैनल चल रहे हैं। आनंद हुड्डा ने वर्ष 1989 में रोहतक में रहते हुए रोहतक पोस्ट नाम से अपना सांध्य दैनिक भी चलाया। किन्हीं कारणों के चलते इस सांध्य दैनिक का प्रकाशन बंद हो गया था। फिर दोबारा वर्ष 1998 में इसका प्रकाशन शुरू हुआ। हुड्डा रोहतक प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 1991 पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की। वे एडवोकेट भी हैं। वर्ष 1994 में उन्होंने जी टीवी से टीवी पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। वे सिटी केबल हरियाणा के निदेशक भी रहे। उन्होंने टोटल टीवी में भी अपनी पत्रकारिता का दमखम दिखाया।

नई जिम्मेदारी संभालने से पहले आनंद हुड्डा इसी चैनल में सामाजिक और राजनैतिक विषयों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते थे। चैनल को भी जब भी कभी आवश्यकता होती थी वे समय-समय पर विभिन्न मुद्दों का बहुत ही बारीकी से विश्लेषण करते थे। पत्रकारिता और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने के साथ-साथ हुड्डा की राजनीति में विशेष रूचि रही है। एक समय ऐसा था जब वे हरियाणा की राजनीति में तेजतर्रार युवा नेता के तौर पर जाने जाते थे। 

दीपक खोखर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...