हुबली। उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र के एकमात्र पहले हिन्दी साप्ताहिक अखबार 'आपणा अंदाज' का प्रकाशन 2009 में शुरू हुआ था. करीब तीन वर्ष तक पाक्षिक अवधि में चले इस अखबार ने अल्प समय में राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहुंच बना ली थी. पाठकों की बढ़ती मांग पर पिछले वर्ष में इसका पाक्षिक से साप्ताहिक प्रकाशन शुरू किया गया है. इसके स्वामी व प्रबंध निदेशक और प्रधान संपादक पत्रकार सुरेन्द्र के मेहता हैं जो ढाई दशक से पत्रकारिता से जुड़े हुए है.
मेहता ने बताया कि यह सर्वधर्म के लोगों का अखबार है. यह पीत पत्रकारिता से कोसों दूर रहने वाला अखबार है. अगले माह से यह अखबार चार पेज में डम्मी साइज में ब्लैक एंड व्हाइट में प्रकाशित किया जायेगा. अखबार प्रबंधन ने साप्ताहिक के दूसरे वर्ष में प्रवेश करने पर सभी पाठकों, विज्ञापनदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. भविष्य में दक्षिण राज्यों के चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद के अलावा गुजरात में सूरत व राजस्थान में पाली शहर से इसके संस्करण शुरू किये जा सकते हैं.
प्रेस विज्ञप्ति





