Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

‘आप’ आफिस पर हमले से पार्टी की टीआरपी में बेतहाशा वृद्धि…

Yashwant Singh : 'आप' आफिस पर हमले से पार्टी की टीआरपी में बेतहाशा वृद्धि… यकीन मानिए, चीजें खुद ब खुद जिधर जा रही हैं, उसके हिसाब से लोकसभा चुनाव नतीजों में दिखेगा कि केजरीवाल की पार्टी किंगमेकर बनकर उभरी है… तब, मजबूरी में सभी 'आप' को ही किंग बना देंगे यानि पीएम का पद दे डालेंगे… सो, तुम सितम और करो…

Yashwant Singh : 'आप' आफिस पर हमले से पार्टी की टीआरपी में बेतहाशा वृद्धि… यकीन मानिए, चीजें खुद ब खुद जिधर जा रही हैं, उसके हिसाब से लोकसभा चुनाव नतीजों में दिखेगा कि केजरीवाल की पार्टी किंगमेकर बनकर उभरी है… तब, मजबूरी में सभी 'आप' को ही किंग बना देंगे यानि पीएम का पद दे डालेंगे… सो, तुम सितम और करो…

XXX

Yashwant Singh : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जब दस भ्रष्ट कांग्रेसियों और पांच भ्रष्ट भाजपाइयों को केजरीवाल जेल में बंद करा देंगे तब पूछना कि कुछ ज्यादा तो नहीं हो गया…. मित्रों, राजनीति की दशा-दिशा कोई एक घटना-परिघटना बदल देती है. इस समय गेंद केजरीवाल के पाले में है और किसी को नहीं पता कि वो कब व किस तरह की किक लगाने वाले हैं… पर मुझे जो खबर है, लोस चुनाव अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले तहलका मचेगा और कई भ्रष्ट कांग्रेसी भाजपाई जेल जाएंगे… बस इसी के बाद देश की जनता झूम झूम कर केजरीवाल केजरीवाल कहेगी… कुछ दिमाग में घुसा या नहीं!

XXX

Yashwant Singh :  मुझे 'आप' से इसलिए स्नेह है क्योंकि इस पार्टी के माध्यम से कुछ ऐसे लौंडे, लड़के, लोग सांसद विधायक बन जाएंगे, बन रहे हैं, जो कभी सपना नहीं देख सकते थे चुनाव जीतने का… राजनीति नामक चीज पर पूरी तरह कुंडली मारकर उसे अपने कब्जे में कर रखे दलों को खोद खोद कर खिझाने, तड़पाने, भगाने, झुकाने का यही मौका है… मुझे पता है, 'आप' वाले कोई सुपरमैन नहीं जो भ्रष्ट नहीं होंगे और पतित नहीं होंगे.. पावर का चरित्र ऐसा है कि इससे कम्युनिस्ट से लेकर संघी तक, सभी मदमस्त हो जाते हैं.. इसलिए भरम न पालिए पर 'आप' वालों को सपोर्ट करिए… ताकि प्रोफेशनल नेताओं, धनपशुओं, माफियाओं, हरामियों के तिकड़म को बिगाड़ कर पपूवा रजूवा मुन्नवा पिंटुआ टाइप किन्हीं आम लोगों को सांसद विधायक मंत्री बनाया जाए… यही प्रक्रिया लोकतंत्र को जिंदा रखेगी… जैसे बहता जल पवित्र होता है वैसे नई राजनीति भी भ्रष्ट सिस्टम का शुद्धीकरण कर देती है…

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.


इसे भी पढ़ें:

'आप' आफिस पर हमला : ये भारत के हिंदू तालिबान हैं, देश को अफगानिस्तान बनाना चाहते हैं…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...