Om Thanvi : बरखा सिंह महिला आयोग को कांग्रेस का अखाड़ा बना रही हैं, कल टीवी पर उनके तेवर देखकर ऐसा ही जाहिर होता था। वे कांग्रेसी विधायक रही हैं, उनके पति भी। शीला दीक्षित ने ही उन्हें महिला आयोग की कुरसी दिलवाई थी। आप-कांग्रेस की सीधी तकरार में जैसे यहाँ भी नमक अदायगी हो रही है।
सोमनाथ के वकील पहुंचे तब इतने टीवी कैमरे आयोग अध्यक्ष के कमरे में संयोग से नहीं जा पहुंचे थे। आगे-आगे और देखिएगा वफा की वर्षा। (कृपया इस प्रतिक्रिया को सोमनाथ भारती का समर्थन न समझें: उनके आचरण के खिलाफ मैं पहले टिप्पणी कर चुका। हाँ, उन्होंने दिल्ली की बस्तियों में वेश्यावृति और ड्रग्स तस्करी का जो मुद्दा उठाया वह अपनी जगह वाजिब है और सरेआम राजनीति की भेंट चढ़ जा रहा है।)
जनसत्ता के संपादक ओम थानवी के फेसबुक वॉल से.





