Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

‘आप’ का साथ यानि पूंजीवाद का साथ, भ्रम दूर करने के लिए अरविंद का यह भाषण ज़रूर सुनें

Abhishek Srivastava : आम आदमी पार्टी की राजनीतिक-आर्थिक विचारधारा को लेकर जिन्‍हें भ्रम है, उसे दूर करने के लिए उन्‍हें अरविंद का यह भाषण ज़रूर सुनना चाहिए। अरविंद कहते हैं कि उन्‍हें पूंजीवाद से कोई विरोध नहीं है, बस पूंजीवाद में ''क्रोनी'' वाला तत्‍व वे खत्‍म करना चाहते हैं। उनका मानना है कि इसी ''क्रोनी'' पूंजीवाद से बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी आदि पैदा होती है। अगर दुकानदार दुकान चलाए और राजकाज का काम सरकार करे, तो कहीं कोई दिक्‍कत ही नहीं पैदा होगी।

Abhishek Srivastava : आम आदमी पार्टी की राजनीतिक-आर्थिक विचारधारा को लेकर जिन्‍हें भ्रम है, उसे दूर करने के लिए उन्‍हें अरविंद का यह भाषण ज़रूर सुनना चाहिए। अरविंद कहते हैं कि उन्‍हें पूंजीवाद से कोई विरोध नहीं है, बस पूंजीवाद में ''क्रोनी'' वाला तत्‍व वे खत्‍म करना चाहते हैं। उनका मानना है कि इसी ''क्रोनी'' पूंजीवाद से बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी आदि पैदा होती है। अगर दुकानदार दुकान चलाए और राजकाज का काम सरकार करे, तो कहीं कोई दिक्‍कत ही नहीं पैदा होगी।

उनके कहने का अर्थ ये है कि राव-सिंह के नेतृत्‍व में जिस उदारीकरण को 90 के बाद लाया गया, उसे अब विशुद्ध ''साम्राज्‍य'' के स्‍तर तक पहुंचाने की ज़रूरत है जहां सरकार और कारोबार दो परस्‍पर स्‍वायत्‍त इकाइयां हों, बाकी सारी पहचानें मिट जाएं और सिर्फ एक पहचान बची रह जाए जिसे ''गरीब'' कहते हैं। ऐसा लगता है कि अरविंद का यह पूरा भाषण सन् 2000 में आई हार्ट और नेग्री की बहुचचर्चित पुस्‍तक ''एम्‍पायर'' की भारतीय प्रस्‍तावना है, जिसमें पूंजीवाद को घर्षणरहित बनाने का प्रोजेक्‍ट उकेरा गया है। संयोग से अरविंद की सामाजिक-राजनीतिक पैदाइश और इस पुस्‍तक की पैदाइश समकालीन है। दिलचस्‍प!

बहरहाल, अब, जबकि सीधे घोड़े के मुंह से (अंग्रेज़ी मुहावरा) उसका राजनीतिक दर्शन ज़ाहिर हो ही गया है, तो कम से कम समाजवादियों और मार्क्‍सवादियों की ओर से 'आप' के समर्थन / सहानुभूति में अब कोई भी थेथरई नहीं टिक पाएगी। या तो आप पूंजीवाद के साथ हैं या उसके खिलाफ़- यानी या तो आप 'आप' के साथ हैं या उसके खिलाफ़! बात खत्‍तम!

http://www.youtube.com/watch?v=Fze9bWa4DkU

युवा पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट अभिषेक श्रीवास्तव के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...