Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

आप जनहित में काम करेंगे तो आपका रास्ता सबसे पहले पुलिस ही रोकेगी

Himanshu Kumar : दिल्ली में मंत्री पुलिस से भिड़ गए हैं. ऐसा होना बिलकुल स्वभाविक है. अगर आप जनता के हित के लिए काम करेंगे तो आपका रास्ता सबसे पहले पुलिस ही रोकेगी. भारत की पुलिस शासन की रक्षा के लिए बनाई गयी है, जनता की रक्षा के लिए नहीं. इसे अंग्रेजों ने अपने राज की रक्षा के लिए बनाया था. आज भी भारत की पुलिस राज की और राज करने वालों की रक्षा करती है.

Himanshu Kumar : दिल्ली में मंत्री पुलिस से भिड़ गए हैं. ऐसा होना बिलकुल स्वभाविक है. अगर आप जनता के हित के लिए काम करेंगे तो आपका रास्ता सबसे पहले पुलिस ही रोकेगी. भारत की पुलिस शासन की रक्षा के लिए बनाई गयी है, जनता की रक्षा के लिए नहीं. इसे अंग्रेजों ने अपने राज की रक्षा के लिए बनाया था. आज भी भारत की पुलिस राज की और राज करने वालों की रक्षा करती है.

भारत में राज पर दबंग जातियों, पैसे वाले अपराधियों का कब्ज़ा है इसलिए भारत में पुलिस इन दबंग जाति वालों और अपराधियों की रक्षा करती है. कल मैं टीवी पर दिल्ली में मंत्री सोमनाथ और एसीपी की बहस सुन रहा था. जनता और मंत्री मिल कर पुलिस से कह रहे थे कि देखिये वहाँ सेक्स और ड्रग्स का अड्डा चल रहा है, आप इसे रोकिये. लेकिन पुलिस अधिकारी कह रहा था कि आप हमें कुछ करने के लिए नहीं कह सकते. और पुलिस ने बदमाशों को भाग जाने दिया.

भारत का कानून कहता है कि यदि कोई नागरिक किसी अपराध को घटित होते हुए देखता है तो वह अपने निकटस्थ पुलिस अधिकारी को उस अपराध की सूचना देगा. और पुलिस अधिकारी उस पर कार्यवाही करेगा. भारत के संविधान में नागरिक के कर्तव्य में वर्णित है कि यदि कोई अपराध घटित हो रहा है तो उसे रोकना एक नागरिक का कर्तव्य है. अपराध रोकने के किये नागरिक एक पुलिस अधिकारी की तरह कार्य कर सकता है, अर्थात वह अपराधी को अपराध करने से रोकने के किये समुचित बल प्रयोग कर सकता है, नागरिक अपराधी को भागने से रोकने के लिए भी बल प्रयोग कर सकता है. इसलिए कल उस पुलिस अधिकारी का यह कहना कि मंत्री और नागरिक उसे काम करने के लिए नहीं कह सकते पूरी तरह से गैर कानूनी और असंवैधानिक है. उस पुलिस अधिकारी पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए. और उसे बचाने वाले पुलिस आयुक्त को तुरंत उसके पद से हटा दिया जाना चाहिए जिसे संविधान की ही जानकारी नहीं है.

Deepak Singh : मीडिया ने काफी कहानी बना ली सोमनाथ भारती के खिलाफ, पर एक भी न्यूज़ चैनल ने यह नहीं बताया कि शिकायत करने वाली विदेशी महिला किस वीज़ा पर भारत में रह रही हैं| बिज़नस वीज़ा या स्टूडेंट वीज़ा पर| स्टूडेंट वीज़ा पर हैं तो क्या वास्तव में किसी कॉलेज कि छात्रा हैं या गैर-क़ानूनी रूप से दिल्ली में रह रही हैं| अगर गैर क़ानूनी तौर से यह लोग दिल्ली में रह रहें हे तो भरण-पोषण के लिए आमदनी का जरिया क्या हैं| साथ ही अगर बिज़नस वीज़ा पर हैं तो दर्शक के तौर पर जानना चाहूंगा कि दिल्ली में यह कौन सी कंपनी हे जिसे युगांडा से बुला कर एक महिला को नौकरी देनी पड़ी|

हिमांशु कुमार और दीपक सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...