इंडिया न्यूज से इस्तीफा देकर आमोद राय वापस लाइव इंडिया आ गए हैं. वे लाइव इंडिया में छह साल तक काम करने के बाद इस्तीफा देकर इंडिया न्यूज पहुंचे थे. उन्होंने लाइव इंडिया में दिल्ली ब्यूरो चीफ और नेशनल ब्यूरो कोआर्डिनशन के पद पर ज्वाइन किया है. आमोद राय इंडिया टीवी, जी न्यूज समेत कई चैनलों में काम कर चुके हैं.
आमोद राय ने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में जैन टीवी से की थी. 2004 में वे बीएजी के पोलखोल टीम के साथ जुड़े और
रिपोर्टर व कापी राइटर के रूप में पहचान बनाई. 2005 में इंडिया टीवी में करेस्पांडेंट के रूप में काम किया. 2006 में सीनियर करेस्पांडेंट के रूप में जी न्यूज से जुड़े. जून 2007 में आमोद राय लाइव इंडिया आ गए और लांचिंग टीम का हिस्सा बने.
तबसे नेशनल ब्यूरो कोआर्डिनेशन का काम और रिपोर्टिंग का काम, दोनों जारी है. करीब एक महीने के लिए वे इंडिया न्यूज गए लेकिन मैनेजमेंट की पहल के कारण वापस लाइव इंडिया लौट आए. लाइव इंडिया अपने मीडिया विंग का विस्तार करना चाहता है और भविष्य में दो चैनल लाने की योजना है.






