उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के संस्थापक सुबोध यादव ने बनारस के क्षेत्रीय विशेष शाखा, अधिसूचना विभाग के एसपी को पत्र लिखकर पुलिसवालों से चंदा वसूली करने की शिकायत की है. सुबोध ने पत्र में लिखा है कि जेडओ आजमगढ़ में तैनात आरक्षी विजय कुमार उनके संगठन के नाम पर पत्रकारों से वसूली कर रहा है, जबकि उनके द्वारा ऐसा कोई संदेश एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों को नहीं दिया गया है और ना ही संगठन का किसी बैंक में खाता है.
सुबोध ने एसपी से आरक्षी विजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कार्रवाई के बाद अवगत कराने की अपील भी की है. इस पत्र की एक प्रतिलिपि उन्होंने राज्य के डीजीपी को भी भेजी है.






