वरिष्ठ पत्रकार तथा द पायनियर, रायपुर के न्यूज को-आर्डिनेटर आरपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे लंबे समय से इस अखबार के साथ जुड़े हुए थे. आरपी सिंह ने अपनी नई पारी रायपुर में ही हिंदी दैनिक सन स्टार के साथ शुरू की है. उन्हें अखबार का संपादकीय प्रभारी बनाया गया है. आरपी सिंह ने अखबार के लिए अपनी टीम तैयार करना शुरू कर दिया है. सन स्टार का प्रकाशन रायपुर से जल्द ही होने जा रहा है. आरपी सिंह लंबे समय से छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
भड़ास तक सूचनाएं आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





