यशवंतजी, पटना से संचालित आर्यन टीवी न्यूज चैनल में एक बार फिर छंटनी की तैयारी है. प्रबंधन ने पिछले महीने यहां और इसी ग्रुप के सांध्य अखबार आर्यन संदेश के पत्रकारों का लिखित परीक्षा लिया था. 17 अप्रैल को परीक्षा का परिणाम निकला. परिणाम को जारी करते हुए चैनल के संपादक अभिरंजन कुमार ने इस बात का संकेत दिया कि 50 प्रतिशत से कम लाने वाले पत्रकार सोचें कि क्या मैं मीडिया लायक हूं? इशारे इशारे में उन्होंने छंटनी की संभावनाएं भी जता दीं.
ये परीक्षा 125 अंकों का था, जिसमें सौ से पार मात्र दो लोगों का नम्बर आया, जिसमें एक चैनल का तथा दूसरा अखबार का पत्रकार है. छंटनी तो यहां मामूली बात है. इसके पहले भी प्रबंधन कई बार छंटनी कर चुका है. यहां स्थिरता नहीं है और ना ही पैसा समय से मिलता है. मजेदार बात है कि चालीस से नीचे नंबर पाने वाले काम कर रहे हैं. पटना के चैनल में आर्यन का रेपुटेशन ठीक नहीं है. इसी ग्रुप के इवनिंग डेली की हालत के क्या कहने. मार्च में ही लांच हुआ लेकिन अब तक पांच सौ कॉपी भी नहीं बिक पाता है. यहां से भी छंटनी की उम्मीद है. पिछले डेढ़ महीने में ही सात लोगों को हटाया जा चुका है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





