Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

आर्यन टीवी में डेढ़ दर्जन लोगों की छंटनी, चैनल बंद होने की चर्चा

आर्यन टीवी, पटना से खबर है कि लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को बाहर कर दिया गया है. इसमें इनपुट, आउटपुट, कैमरा समेत कई सेक्‍शनों के लोग शामिल हैं. हालांकि इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. पहली चर्चा है कि कास्‍ट कटिंग के नाम पर यह खेल खेला गया है तो दूसरी चर्चा है कि एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर अभिरंजन कुमार ने अपने विरोधी गुट को निपटाने के लिए यह छंटनी की लिस्‍ट तैयार करवाई है. तीसरी चर्चा है कि प्रबंधन जल्‍द ही चैनल बंद करने की तैयारी में है, इसके चलते इतनी बड़ी छंटनी की गई है.

आर्यन टीवी, पटना से खबर है कि लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को बाहर कर दिया गया है. इसमें इनपुट, आउटपुट, कैमरा समेत कई सेक्‍शनों के लोग शामिल हैं. हालांकि इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं. पहली चर्चा है कि कास्‍ट कटिंग के नाम पर यह खेल खेला गया है तो दूसरी चर्चा है कि एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर अभिरंजन कुमार ने अपने विरोधी गुट को निपटाने के लिए यह छंटनी की लिस्‍ट तैयार करवाई है. तीसरी चर्चा है कि प्रबंधन जल्‍द ही चैनल बंद करने की तैयारी में है, इसके चलते इतनी बड़ी छंटनी की गई है.

प्रबंधन ने जिन लोगों को चैनल से बाहर का रास्‍ता दिखाया है उसमें आउटपुट से अमित वर्मा, नमिता, मोमिता, राधे, राजेश तिवारी, अभिनव कुमार एवं पंकज कुमार शामिल हैं. रिपोर्टिंग में मनोज ने पहले ही इस्‍तीफा दे दिया था, उसे मंजूर कर लिया गया है. इसके अलावा अभिषेक कुमार एवं राजीव कुमार को कार्यमुक्‍त किया गया है. एक और रिपोर्टर संजय सिंह का भी नाम लिस्‍ट में था, परन्‍तु खबर है कि प्रबंधन ने अब उसे वापस ले लिया है.

इनके अलावा प्रोग्रामिंग हेड अफरोज आलम को भी बाहर का रास्‍ता दिखला दिया गया है. वीडियो एडिटिंग सेक्‍शन से वरुण, अशोक तथा विवेक ठाकुर की छंटनी की गई है. कैमरा सेक्‍शन से निशांत कुमार, राहुल कुमार एवं कुणाल को कार्यमुक्‍त कर दिया गया है. कुछ और लोग भी कार्यमुक्‍त किए गए हैं, पर उनके नाम पता नहीं चल पाए हैं. बताया जा रहा है कि आपसी राजनीति के चक्‍कर में ये खेल खेला गया है. संभावना है कि अगले कुछ दिनों में और लोग भी बाहर किए जाएं.

हालांकि पटना में सबसे ज्‍यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि मालिक अनिल सिंह के लिए यह चैनल सफेद हाथी साबित हो रहा है. जिस उद्देश्‍य से इसको खोला गया था, वह लाभ भी नहीं मिल पा रहा है. आए दिन कई तरह की छापेमारी मैनेजमेंट के कई ठिकानों पर हो चुकी है. सूत्रों का कहना है कि इसी का असर है कि सेलरी भी लेट लतीफ चल रही है. चैनल से आमदनी होने की बजाय नुकसान ही हो रहा है, जिसके चलते लोगों को छांटते-छांटते चैनल पर ताला लगाया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...