Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

आर्यन टीवी से मनोज समेत तीन का इस्‍तीफा, यूपी बुलेटिन बंद

 : मकान-बिजली का मामला सुलटा : आर्यन टीवी से खबर है कि सीनियर करेस्‍पांडेंट मनोज कुमार ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे अपनी अनदेखी से नाराज चल रहे थे. उन्‍होंने प्रबंधन को भेजे गए अपने इस्‍तीफ में कहा है कि मैं अपनी लगातार उपेक्षा तथा अपमान से आहत हूं, इस स्थिति में मेरे लिए काम कर पाना मुश्किल होगा. उन्‍होंने प्रबंधन को नोटिस थमा दिया है. मनोज इसके पहले कई सालों तक ईटीवी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे गया एवं पूर्णिया में ईटीवी के ब्‍यूरोचीफ भी रह चुके हैं. रांची में भी सीनयर रिपोर्टर के रूप में काम किया है.

आर्यन टीवी, पटना में डेस्‍क पर कार्यरत अश्‍वनी ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे कहां से अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अश्‍वनी आउटपुट में कार्यरत थे. खबर है कि आर्यन के कारपोरेट देखने वाले तथा कुछ समय तक चैनल में भी सेल्‍स संभालने वाले शिवेंदु ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. हालांकि शिवेंदु से बात नहीं हो पाई जिसके चलते उनके इस्‍तीफे के कारणों का पता नहीं चल पाया.

इधर, रांची से खबर है कि आर्यन टीवी का प्रखंड तथा यूपी बुलेटिन बंद हो गया है. बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों से इस बुलेटिन को बंद किया गया है परन्‍तु अंदरखाने चर्चा है कि यूपी चैनल की लांचिंग की योजना अब खटाई में पड़ गई है. दूसरी तरफ प्रबंधन ने रांची में मकान तथा बिजली का मामला सुलटा लिया है. आर्यन टीवी की बिजली आज फिर से चालू कर दी गई हैं, जबकि मकान मालिक को भी प्रबंधन ने समझा लिया है, जिससे कार्यालय को कहीं और ले जाए जाने का खतरा फिलहाल टल गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...