'आलमी सहारा उर्दू' चैनल का नाम बदलने के बाद इसको 'आलमी समय' के नाम से जाना जा रहा है. चैनल को उर्दू सेगमेंट में बेहतर चैनल बनाने की कवायद शरू कर दी गई है. जम्मू कश्मीर ब्यूरो के लिए कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार सनम तसदुक को जिम्मेदारी दी गई है.
सहारा में सीनियर रहने और काफी समय से जुड़े होने के साथ साथ काबिल माने जाने वाले सनम को प्रबंधन ने काफी दिनों बाद बड़ी जिम्मेदारी दी है. सनम को जम्मू कश्मीर के आधे घंटे के रीजनल न्यूज़ की ज़िम्मेवारी दी गई है. इसके लिए जम्मू कश्मीर के सभी बड़े जिलों में स्ट्रिंगर्स रखे जा रहे हैं. सनम 'समय' चैनल में रिपोर्टर के पद पे 1998 से काम कर रहे हैं. इससे पहले सनम दूरदर्शन न्यूज़ के अलावा कई अन्य चैनलों और शो के साथ भी काम कर चुके हैं.
भड़ास तक अपनी बात पहुंचाने के लिए [email protected] का सहारा ले सकते हैं.






