नई दिल्ली। आलमी सहारा उर्दू न्यूज चैनल ने मंगलवार को अपना एक वर्ष पूरा कर लिया। इस मौके पर नोएडा स्थित सहारा इंडिया काम्प्लेक्स में चैनल की सालगिरह मनाई गई। पिछले साल 27 दिसम्बर को ही सहारा इंडिया के टीवी चैनलों के गुलदस्ते में उर्दू न्यूज चैनल आलमी सहारा का इजाफा हुआ था। इस चैनल की लांचिंग तत्कालीन न्यूज डाइरेक्टर उपेंद्र राय के निर्देशन में हुई थी। आलमी सहारा के पहले सालगिरह पर केक काटकर खुशियां मनाई गई।
इस मौके पर सहारा न्यूज नेटवर्क के अधिकारी श्री अनिल अब्राहम, श्री सीबी सिंह, श्री शैलेंद्र वर्मा, श्री आरएस चौहान और श्री हसन काजमी मौजूद थे। इनके अलावा आलमी सहारा के क्षेत्रीय चैनलों के हेड भी मौजूद थे। इस मौके पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को मुबारकबाद देते हुए आने वाले दिनों में आलमी सहारा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।






