आलोक पुंज के बारे में सूचना है कि उन्होंने नक्षत्र टीवी में बिहार हेड के रूप में ज्वाइन किया है. इससे पहले आलोक दिल्ली में आस्था चैनल में डायरेक्टर प्रोग्रामिंग के रूप में काम कर चुके हैं. वे जी न्यूज के लिए दरभंगा, बिहार से रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं.
आगरा के डिजी केबल में बदलाव का दौर जारी है. एक नई टीम के लिए पुरानी टीम के लोगों को हटाने का सिलसिला जारी है. इस कारण पुरानी टीम के सदस्य एडिटिंग टीम से अक्षय जैन, मयंक द्विवेदी, प्रशांत सिंह ने इस्तीफा दे दिया. इन लोगों का इस्तीफा देने का कारण चार कैमरामैन और उनके साथ अनूप चौधरी को निकालना रहा.





