कानपुर : किदवई नगर में हनुमान मन्दिर के पास आवाज प्लस एवं दैनिक सोच समझ कार्यालय का उद्घाटन विधायक अजय कपूर ने फीता काटकर किया। विधायक ने संस्थान से जुडे़ सभी पत्रकारों को दक्षिण क्षेत्र में मीडिया कार्यालय खोलने के लिये बधाई दी और कहा कि दक्षिण में जन समस्याओं एवं आम जनता अपने समस्याओं को उजागर कराने के लिये इधर-उधर भटकती रहती थी, अब इस कार्यालय के माध्यम से आसानी से इन लोगों की समस्याओं को उठाया जा सकेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि आप लोगों के लिये बडे़ सौभाग्य की बात है कि क्षेत्र में जनसमस्याओं को उजागर करने के लिये लोगों को एक प्लेटफार्म मिल गया है। इस दौरान आवाज प्लस के सम्पादक संजीव श्रीवास्तव, डा. पी.सी. दीक्षित, कृष्ण कान्त सैनी (मोनू), शिव प्रकाश पाण्डेय, गौरव यादव, गौरव शर्मा, प्रशान्त सक्सेना, गौरव शर्मा, आशीष कुशवाहा, मन्दिर सिंह, शिखर श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. शंकर सिंह सोलंकी ने किया।






