Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आशा भोंसले रांची पहुंची, साढ़े पांच बजे शुरू होगा कार्यक्रम

: अपडेट : रांची में विमान नहीं उतर पाने के चलते कल नहीं हो सकता था कार्यक्रम : खराब मौसम और कम रोशनी के कारण शनिवार को प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले का विमान रांची एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका. इस कारण बिरसा मुंडा फ़ुटबॉल स्टेडियम में होनेवाला उनका कार्यक्रम शनिवार को नहीं हो सका लेकिन आज यानी रविवार को यह कार्यक्रम साढ़े पांच बजे से तय स्‍थान पर होगा. आशा भोंसले कोलकाता से रांची पहुंच चुकी हैं. प्रभात खबर के कार्यकारी निदेशक आर के दत्‍ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आशा भोंसले रांची पहुंच चुकी हैं लेकिन कार्यक्रम के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है और अब यह कार्यक्रम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा.

: अपडेट : रांची में विमान नहीं उतर पाने के चलते कल नहीं हो सकता था कार्यक्रम : खराब मौसम और कम रोशनी के कारण शनिवार को प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले का विमान रांची एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका. इस कारण बिरसा मुंडा फ़ुटबॉल स्टेडियम में होनेवाला उनका कार्यक्रम शनिवार को नहीं हो सका लेकिन आज यानी रविवार को यह कार्यक्रम साढ़े पांच बजे से तय स्‍थान पर होगा. आशा भोंसले कोलकाता से रांची पहुंच चुकी हैं. प्रभात खबर के कार्यकारी निदेशक आर के दत्‍ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आशा भोंसले रांची पहुंच चुकी हैं लेकिन कार्यक्रम के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है और अब यह कार्यक्रम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा.

खराब मौसम और कम रोशनी के कारण शनिवार को प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले का विमान रांची एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। इस कारण बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होनेवाला उनका कार्यक्रम शनिवार को नहीं हो सका। आशा भोंसले कोलकाता में हैं। मौसम अगर ठीक रहा, विमान को कोलकाता से उड़ने और रांची में उतरने की अनुमति मिली, तो रविवार को उन्हें रांची लाने का प्रयास किया जायेगा, लेकिन कार्यक्रम रविवार को होगा या नहीं, यह तब तक तय नहीं किया जायेगा, जब तक आशा भोंसले को लानेवाला विमान रांची एयरपोर्ट पर उतर नहीं जाता।

कार्यक्रम होगा या नहीं, होगा तो कितने बजे से या अन्य सूचना की पूरी जानकारी रविवार को रेडियो धूम पर दोपहर एक बजे से लगातार दी जायेगी। इसके अलावा रांची के स्थानीय न्यूज चैनलों, केबल टीवी, एसएमएस, टेलीफोन और इंटरनेट (प्रभात खबरकॉम) के माध्यम से भी दोपहर एक बजे के बाद कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी जायेगी। यहां यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि प्रभात खबर का पूरा प्रयास होगा कि आशा ताई रविवार को रांची आयें, कार्यक्रम करें, पर यह सब कुछ तभी संभव होगा, जब मौसम ठीक होने पर उनका विमान रांची में उतर जाये और वे हमारे बीच मौजूद हो जायें। इससे पूव शनिवार को आशा भोंसले का विमान मुंबइ एयरपोर्ट से रांची के लिए 12 बजे दिन में उड़ा था। 12 सीटर फॉल्कन के इस विमान को दो बजे दिन में रांची एयरपोर्ट पर उतरना था पर रांची में मौसम खराब था विजिबिलिटी नहीं थी। 45 मिनट तक यह विमान रांची में चक्कर लगाता रहा पर कुहासे के कारण एटीसी ने रांची में विमान के उतरने की अनुमति नहीं दी, जब ईंधन कम होने लगा, तो विमान को कोलकाता भेज दिया गया वहां एयरपोर्ट पर उतारा गया।

                               आशा ताई ने विमान में ही पांच घंटे गुजारे

कोलकाता एयरपोर्ट पर आशा भोंसले ने विमान में ही पांच घंटे गुजारे। उन्हें भरोसा था कि विमान को उड़ने की अनुमति मिल जायेगी पर रांची में मौसम की खराबी का हवाला देकर विमान को कोलकाता से नहीं उड़ने दिया गया। इस बीच आशा भोंसले ने स्वयं कोलकाता में एटीसी से बात की और विमान के उड़ने की जानकारी ली जब अनुमति नहीं मिली, तो देर रात वह आराम करने चली गयीं। ज्ञातव्य है कि आशा भोंसले का पहले छह जनवरी को ही रांची आने का कार्यक्रम था, पर मुंबइ में किसी सरकारी कार्यक्रम के कारण निजी विमानों की उड़ान पर रोक थी।

                                        धैयै के लिए आपका धन्यवाद

प्रकृति सबसे ताकतवर है उसके आगे हम सब इंसान बेबस हैं कर कुछ नहीं सकते सिफ हाथ जोड़ कर प्रार्थना कर सकते हैं अनुनय-विनय कर सकते हैं। यह बात शनिवार को फिर साबित हो गयी। शनिवार की शाम बिरसा फुटबॉल स्टेडियम में आशा भोंसले जी का कार्यक्रम इसलिए नहीं हो सका, क्योंकि प्रकृति ने साथ नहीं दिया। जैसे जन्म और मृत्यु पर इंसान का वश नहीं चलता, वैसे ही मौसम को हम बदल नहीं सकते हम बेबस थे। हर पल हमारी निगाहें आसमान पर लगी थीं हम ही क्यों, स्टेडियम के पास मौजूद हजारों लोगों की नजरें आकाश पर टिकी थीं।

सुबह से ही रांची का मौसम बिगड़ गया था। कुहासा था। सुबह में तो सौ-दो सौ मीटर दिखना मुश्किल था। दिन में भी राहत नहीं मिली। रांची की जनता आशा ताई से मिलने-सुनने को बेताब थी। खुद ताई रांची आने के लिए व्याकुल थीं। मुंबई से रांची के लिए उड़ी भी, पर उनका विमान रांची में नहीं उतर सका वजह बना खराब मौसम। विमान को कोलकाता में उतारना पड़ा।

उधर, कोलकाता एयरपोर्ट पर 78 साल की आशा ताई पांच घंटे तक विमान में बैठ कर उड़ने का इंतजार कर रही थीं। प्रार्थना कर रही थीं। इधर, रांची की धैर्यवान जनता उनकी बाट जोह रही थी। रांची के लोगों की जितनी तारीफ की जाये, कम है। घंटों कुहासा में स्टेडियम के बाहर आशा ताई के आने का इंतजार किया। कतार में खड़े रहे, लेकिन आह तक नहीं की। ये हैं रांची के संगीत प्रेमी। जब कार्यक्रम के स्थगन की सूचना मिली, तो निराश जरूर हुए, लेकिन मजबूरी को उन्होंने समझा। प्रकृति के खेल को वह देख ही रहे थे। किसी के वश में नहीं था अगर रांची में जबरन आशाजी के विमान को उतारने का प्रयास होता, तो यह जोखिम भरा होता रांची की जनता यह भी नहीं चाहती थी। उनके लिए आशाजी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण थी। संयम और धैर्य का परिचय देने के लिए रांची की जनता, उपायुक्त, जिला प्रशासन, सिटी एसपी, एसएसपी समेत सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद, आभार। साभार : प्रभात खबर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...