दबंग दुनिया, इंदौर से खबर है कि आशीष बाम ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी इंदौर में ही नईदुनिया के साथ की है. उन्हें डेस्क पर लाया गया है. आशीष इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दूसरी तरफ नईदुनिया, इंदौर से ही खबर है कि यहां डेस्क पर कार्यरत निहार रंजन का तबादला लखनऊ के लिए कर दिया गया है. उनके तबादले के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि उन्हें लखनऊ में समूह के ही किसी अखबार में ज्वाइन कराया जाएगा.





