अमर उजाला, कानपुर से खबर है कि आशीष अग्रवाल ने फिर संस्थान ज्वाइन कर लिया है. आशीष को फर्रुखाबार का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. आशीष इसके पहले भी अमर उजाला से जुड़े हुए थे परन्तु किसी कारण से कुछ समय पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. आशीष तेरह सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे तथा करियर भी इसी अखबार से शुरू किया था.
हिंदुस्तान, अलीगढ़ से खबर आ रही है कि मनोज वार्ष्णेय का तबादला मेरठ के लिए कर दिया गया है. वे सिटी डेस्क इंचार्ज थे. बताया जा रहा है कि किसी खबर के छूट जाने से उनपर यह गाज गिराई गई है. मनोज इसके पहले हिंदुस्तान, आगरा से जुड़े हुए थे.
डेली न्यूज एक्टिविस्ट, इलाहाबाद से खबर है कि शिशिर वर्मा और शशिकांत सिंह ने यहां से इस्तीफा दे दिया है. वे लोग काफी समय से डीएनए से जुड़े हुए थे. दोनों लोगों ने अपनी नई पारी इलाहाबाद में ही हिंदुस्तान के साथ शुरू की है.






