टीवी मीडिया के दो वरिष्ठ पत्रकारों की किताबों का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. आईबीएन7 के मैनेजिंग एडिटर आशुतोष की किताब 'अन्ना 13 डेज – दैट अवेकेंड इंडिया' का विमोचन 21 मार्च को शाम 4 बजे इंडिया हैविटेट सेंटर के गुलमोहर हॉल में किया जाएगा. आशुतोष की यह किताब लोकपाल कानून बनाने की मांग को लेकर चले अन्ना के 13 दिन के भूख हड़ताल पर आधारित है.
दूसरी किताब आजतक के पूर्व पत्रकार तथा अल्फा मीडिया के सीईओ शैलेश और डा. ब्रजमोहन द्वारा लिखित 'स्मार्ट रिपोर्टर' है. यह हिंदी की पहली किताब है, जिसमें टीवी रिपोर्टिंग के हर पहलू से रू-ब-रू कराया गया है. इस किताब में कुल 17 चैप्टर हैं, जिसमें रिपोर्टिंग की व्याख्या से लेकर रिपोर्टर की लक्ष्मण रेखा तक का विस्तार से जिक्र किया गया है. इस किताब का विमोचन 17 मार्च दिन शनिवार को सायं 7 बजे इंडिया इंटरनेशनल सेंटर कांफ्रेंस रूम नम्बर दो में होगा. किताब का विमोचन प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू करेंगे.
इधर, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा कैम्पस का एलमुनी मीट भी 17 मार्च दिन शनिवार को आयोजित किया गया है. सुबह दस बजे से होने वाला यह मीट नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश हास्पीटल के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया है.






