Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आसाराम प्रकरण की रिपोर्टिंग पर रोक लगाने का अनुरोध खारिज

जोधपुर : एक स्थानीय अदालत ने 16 साल की लड़की से कथित बलात्कार के आरोप में जेल में बंद आसाराम के उस अनुरोध को मंगलवार को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने इस मुद्दे की रिपोर्टिंग नहीं करने का मीडिया को निर्देश देने को कहा था। जोधपुर पुलिस ने 31 अगस्त की मध्य रात्रि को आसाराम को उनके इंदौर स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में जोधपुर जेल में बंद हैं। जिला एवं सत्र अदालत (जोधपुर) ने 20 सितंबर को याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली थी तथा आज के लिए अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।

आसाराम ने छह सितंबर को दाखिल अपनी याचिका में इस मुद्दे पर मीडिया को रिपोर्टिंग से रोकने का आदेश देने का अनुरोध किया था। उनके वकील प्रदीप चौधरी ने अदालत में दलील दी कि मीडिया रिपोर्ट अपमानजनक हैं और उनसे आसाराम की छवि मलिन हुई है। उन्होंने अपने अनुरोध में कहा कि जांच एजेंसियों को मामले के संबंध में कोई भी सूचना लीक करने, साझा करने या प्रदान करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

बहरहाल, अभियोजन पक्ष के वकील मनीष व्यास ने कहा कि अदालत ने पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया है लिहाजा अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 23 का पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बात के भी साक्ष्य नहीं हैं कि जांच एजेंसियों ने मीडिया से कोई ब्यौरा साझा किया है। दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश मनोज कुमार व्यास ने याचिका को खारिज कर दिया। (एजेंसी)
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...