Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

आसाराम बापू ने यूपी के भदोही में टीवी जर्नलिस्ट को मारा थप्‍पड़

: अपने सहयोगियों से भी पिटवाया : आसाराम बापू और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है. आसाराम को अपनी ताकत पर इतना घमंड है कि वो पत्रकारों से पहले भी अभद्रता कर चुका है. पर आज तो इसने हद करते हुए एक पत्रकार को ना सिर्फ गाली दी बल्कि उसे खुद थप्‍पड़ मारा और अपने चम्‍मचों से भी पिटवाया. पत्रकार का कैमरा भी छीन लिया गया. घटना यूपी के भदोही जिले की है. पत्रकारों के धरने के बाद आशाराम के लोगों ने कैमरा तो वापस कर दिया परन्‍तु टेप वापस नहीं किया.

: अपने सहयोगियों से भी पिटवाया : आसाराम बापू और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है. आसाराम को अपनी ताकत पर इतना घमंड है कि वो पत्रकारों से पहले भी अभद्रता कर चुका है. पर आज तो इसने हद करते हुए एक पत्रकार को ना सिर्फ गाली दी बल्कि उसे खुद थप्‍पड़ मारा और अपने चम्‍मचों से भी पिटवाया. पत्रकार का कैमरा भी छीन लिया गया. घटना यूपी के भदोही जिले की है. पत्रकारों के धरने के बाद आशाराम के लोगों ने कैमरा तो वापस कर दिया परन्‍तु टेप वापस नहीं किया.

भदोही जिले में गोपीगंज में स्थित राम‍लीला मैदान में आसाराम बापू का कार्यक्रम था. आसाराम पर आरोप था कि वह गैरकानूनी तरीके से लालबत्‍ती लगी कार में घूम रहा है. बनारस एवं मिर्जापुर में प्रवचन के दौरान यह खबर सामने आई थी. जिले के टीवी जर्नलिस्ट रोहित भी इसकी सूचना मिलने के बाद कवरेज के लिए पहुंच गए. आसाराम बापू जब कार्यक्रम से पहले आराम करने के लिए गोपीगंज के आइडियल कारपेट के सामने लाल बत्‍ती लगी गाड़ी से रुका तो रोहित उसका विजुअल बनाने लगे. वे विजुअल बना ही रहे थे कि आसाराम की निगाह उन पर पड़ गई. आसाराम ने रोहित से पूछा कि क्‍या कर रहे हो?

इस पर रोहित ने कहा कि पत्रकार हूं और कवरेज कर रहा हूं. रोहित ने बताया कि इतना सुनते ही आसाराम ने मुझे को मां-बहन की गाली दी तथा कहा कि तुम्‍हारी औकात अभी दिखाता हूं. इतना कहना था कि उसके आसपास मौजूद समर्थक तथा सुरक्षागार्ड मुझे पकड़ लिए तथा लगभग घसीटते हुए आसाराम के पास ले गए. आसाराम ने मेरा कैमरा छिनवाते हुए मुझे एक थप्‍पड़ मारा तथा अपने लोगों को कहा कि पीटो इसे. इसके बाद उसके सहयोगियों ने मेरी पिटाई शुरू कर दी. किसी तरह एक व्‍यक्ति बीच बचाव करके मुझे को बचाया. पर उन लोगों ने कैमरा वापस करने से इनकार करते हुए मुझे को भगा दिया. साथ ही धमकी दी कि बोलोगे तो खतम भी करवा देंगे.

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्‍थानीय पुलिस भी आसाराम के साथ मिलकर पत्रकार से अभद्रता करती रही. रोहित ने अपने साथ हुई अभद्रता की जानकारी अपने साथियों को दी. उनके तमाम साथी थाने पर पहुंच गए. सभी ने थाने के सामने ही धरना शुरू कर दिया. वे लोग आरोपी आसाराम के खिलाफ कार्रवाई, कैमरा तथा रिकार्डिंग की गई टेप वापस कराने की मांग पर अड़ गए. बात बिगड़ते देख पुलिस ने रोहित का कैमरा आसाराम के पास से वापस करवाया, परन्‍तु उनका कैमरा क्षतिग्रस्‍त कर दिया था. रोहित को रिकार्डेड टेप की जगह दूसरा टेप दिया गया. परन्‍तु आसाराम और उसके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पत्रकारों में इससे नाराजगी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...