महुआ न्यूज से खबर है कि आसिफ इकबाल ने इस्तीफा दे दिया है. आफिस यहां पर पॉलिटिकल रिपोर्टर थे. आसिफ अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. आसिफ का जाना महुआ के लिए झटका माना जा रहा है. आसिफ महुआ की लांचिंग के समय से जुड़े हुए थे.
सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले आसिफ का भूपेंद्र नारायण सिंह भूप्पी से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. इसके बाद से ही आसिफ ने कार्यालय जाना बंद कर दिया था. अब उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. आसिफ इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बताया जा रहा है कि उनके पास किसी चैनल का ऑफर है. हालांकि इसका खुलासा नहीं हो पाया है.
हिंदुस्तान, बदायूं से खबर है कि मार्केटिंग विभाग में कार्यरत अमित कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया है. खबर है कि अमित को बरेली में आयोजित मीटिंग में नहीं पहुंचने के चलते कार्यमुक्त किया गया है. अमित की जगह बरेली में तैनात प्रवीण को बदायूं भेजा गया है. अमित अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.






