काहिरा : मिस्र ने देश में सैन्य शासन समाप्त करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे आंदोलनकारियों को उकसाने और उन्हें धन मुहैया कराने के आरोप में एक आस्ट्रेलियाई पत्रकार तथा एक अमेरिकी छात्र को बंदी बना लिया है। मिस्र की सरकारी संवाद समिति के अनुसार इन दोनों को काहिरा से उत्तर स्थित औद्योगिक नगर अल महल्ला अल कुब्रा से उनके स्थानीय अनुवादक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आस्ट्रेलियाई पत्रकार की पहचान आस्टिन मैकेल और अमेरिकी छात्र की पहचान डेरेक लुडोविसी के रूप में हुई है। उन्हें जांच पड़ताल के लिए महाभियोजक के पास भेजा गया है। एजेंसी






