Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

इंडियन एक्‍सप्रेस को लीगल नोटिस भेजेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली : टीम अन्ना में एक और बड़ा विवाद सामने आया है. इस बार अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए हैं अन्‍ना टीम की वरिष्‍ठ सहयोगी खुद किरण बेदी ने और इस विवाद का खुलासा खुद किया है अन्ना हजारे ने. ऐसा कहना है अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस का. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल के एनजीओ पर पैसों के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े करते हुए अन्ना को ईमेल भेजा है.

नई दिल्ली : टीम अन्ना में एक और बड़ा विवाद सामने आया है. इस बार अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए हैं अन्‍ना टीम की वरिष्‍ठ सहयोगी खुद किरण बेदी ने और इस विवाद का खुलासा खुद किया है अन्ना हजारे ने. ऐसा कहना है अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस का. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल के एनजीओ पर पैसों के रखरखाव को लेकर सवाल खड़े करते हुए अन्ना को ईमेल भेजा है.

अन्ना ने कहा है कि, "उन्होंने (किरन बेदी) मुझे एक ई-मेल लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है अरविंद के एनजीओ में पैसे का हिसाब सही तरीके नहीं रखा जा रहा है. मैंने अरविंद से फोन पर बात की है और कहा है कि ये गलत है और आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए." इंडियन एक्सप्रेस आगे लिखता है कि अन्ना हजारे ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह की कोई चिट्ठी लिखने की बात से इनकार किया है. हालांकि अरविंद को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे के जैसे साइन वाली एक चिट्ठी इंडिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं में बांटी जा रही है.

तीन मार्च की तारीख वाली इस चिट्ठी में लिखा है कि, "मुझे किरण बेदी जी का एक ई-मेल मिला है. उन्होंने लिखा है कि PCRF का एक बजट बनाया जाना चाहिए. इस बजट में ये जानकारी होनी चाहिए कि हम अलग-अलग चीजों पर कितना खर्च करने वाले हैं. PCRF के स्टाफ पर काफी पैसे खर्च किए जा रहे हैं. ये पैसा जनता ने दान दिया है और हमें इस ध्यान से खर्च करना चाहिए." इस चिट्ठी में ये भी लिखा गया है कि सिर्फ ऑडिट रिपोर्ट को प्रकाशित करना ही काफी नहीं है. आईएसी के ट्रस्टी होने के नाते कोर कमेटी के सदस्यों को पांच रुपए के खर्च की भी जानकारी देनी चाहिए.

इंडियन एक्‍सप्रेस के मुताबिक अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल से जलगांव में इस मसले पर मुलाकात की है तथा केजरीवाल को हिदायत भी दी है. वहीं अखबार में छपी खबरों के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने लिखा है कि इंडियन एक्सप्रेस की एक और फेक स्टोरी की है. अभी अन्ना से बात हुई और अन्ना ने इन बातों से साफ इनकार किया है. अरविंद ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि वो अखबार को लीगल नोटिस भेजेंगे. अन्‍ना ने भी अखबार को नोटिस भेजने की बात कही है.

इस पूरे मामले पर टीम अन्ना के अहम सदस्य मनीष सिसोदिया ने फेसबुक पर लिखा है कि असल में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची जा रही है. मनीष का कहना है कि आरोप ये लगाया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ए. राजा और कलमाड़ी से भी ज्यादा भ्रष्ट है, वह हिटलर के बाद इस दुनिया का सबसे बड़ा तानाशाह है. ये साबित करने के लिए तमाम कुचक्र रचे जा रहे हैं. तमाम तरह की खबरें चलवाई जा रही हैं. एक अखबार नेताओं और कॉरपोरेट घरानों की खातिर देश को तोड़ने में लगा है. अपने आकाओं को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल को बर्बाद करने की कोशिशों में जुटा है.

गौरतलब है कि इंडियन एक्‍सप्रेस ने कुछ दिन पहले ही सेना के मूवमेंट को लेकर एक खबर लिखी थी, जिसको लेकर पूरे देश में हंगामा मच गया था. जबकि रक्षामंत्री और सेनाध्‍यक्ष ने इस बात को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया था. तब भी इंडियन एक्‍सप्रेस पर आरोप लगे थे कि उसने यह खबर एक मंत्री के इशारे पर लिखी है. इस बार अखबार ने टीम अन्‍ना के बारे में खबर लिखी है, जबकि अरविंद केजरीवाल एवं अन्‍ना दोनों ने इस तरह की किसी बात से इनकार कर दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...