इंडियन वीमेन प्रेस कोर के लिए हुए चुनाव में मोनिक चोपड़ा को अध्यक्ष चुना गया है. उपाध्यक्ष पद पर शोभना जैन एवं कूमी तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर बिंदिया की संपादक गीताश्री ने परचम लहराया है. जनरल सेक्रेटरी पद पर अरुणा सिंह ने तथा कोषाध्यक्ष पद पर ऋतंभरा शास्त्री ने बाजी मारी है. 21 सदस्यीय एक्जीक्यूटिव कमेटी के का भी चयन किया गया है.
6 अप्रैल को हुए चुनाव में एक्जीक्यूटिव कमेटी के लिए भाषा सिंह, अंजू ग्रोवर, कल्याणी शंकर रितु सरिन, शुभा सिंह, पमेला भगत, रविंदर बावा, शालिनी सिंह, पारुल शर्मा, नारायणी गणेश, अन्नापूर्णा झा, राजलक्ष्मी, सुषमा रामचंद्रन, आशा खोशा, आशा रामचंद्रन, अनिता कत्याल, विमल इस्सर, शांता सेरबजीत सिंह, स्मिता मिश्रा, सुजाता माथुर, निलोवा रॉय चौधरी और किरण शाहिन ने विजय हासिल की है. एक्जीक्यूटिव के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में थे.






