इंडियन वोमेन्स प्रेस कार्प के चुनाव के नतीजे आ गए हैं. प्रेसीडेंट और वाइस प्रेसीडेंट के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था. टीके राजलक्ष्मी प्रेसीडेंट हैं. दो वाइस प्रेसीडेंट्स के नाम हैं- शोभना जैन और अरुणा सिंह. पर प्रेसीडेंट और वाइस प्रेसीडेंट एक ही पैनल की हैं. इस पैनल के अन्य उम्मीदवार चुनाव हार गए. रितु सरीन, मन्निका चोपड़ा और स्मिता मिश्रा के पैनल ने जीत हासिल की. मन्निका चोपड़ा जनरल सेक्रट्री बनी हैं. उन्होंने अन्नपूर्णा झा को हराया. ट्रेजरार के पद पर रितु सरीन निर्वाचित घोषित की गई हैं. उन्होंने सोनल कैलाग को हराया. ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर स्मिता मिश्रा ने विजयश्री हासिल की है.
स्मिता ने नीलम जीना को परास्त किया. मैनेजमेंट कमेटी के लिए 21 महिला पत्रकार निर्वाचित हुई हैं जिनके नाम पता नहीं लग सके हैं. सूत्रों का कहना है कि रितु-मन्निका-स्मिता पैनल का जीत वोमेन्स प्रेस क्लब में एक नए दौर की शुरुआत है. आमतौर पर वोमेन्स प्रेस क्लब में वामपंथी महिला पत्रकारों का ग्रुप हावी रहा है. ये लोग आम सहमति से पदाधिकारी तय कर देते हैं और चुनाव की नौबत नहीं आती. लेकिन इस बार इन्हें चुनौती रितु-मन्निका-स्मिता पैनल ने दिया और आश्चर्यजनक रूप से तीनों ने जीत हासिल कर ली. कुल 196 वोट पड़े जो अब तक की हाइयेस्ट पोलिंग है. वोमेन्स प्रेस क्लब की टोटल स्ट्रेंथ छह सौ है. वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कुछ लोगों ने नामांकन दाखिल किया था लेकिन उन्होंने विथ ड्रा कर लिया जिससे वाइस प्रेसीडेंट का चुनाव भी निर्विरोध हो गया.





