Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

इंडिया टीवी के अजय कांबले और दिव्‍य मराठी के प्रशांत दीक्षित को देवर्षि नारद पुरस्‍कार

देवर्षि नारद पुरस्कार से इंडिया टीवी के पुणे वरिष्ठ प्रतिनिधि अजय कांबले और दिव्य मराठी के संपादक प्रशांत दीक्षित को सम्मानित किया गया। पुणे के जानी मानी डेक्कन एजुकेशन सोसायटी और विश्वसंवाद केंद्र की तरफ से पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में विशेष काम करने वाले पत्रकारों के नाम पूरे महाराष्ट्र से चुने जाते हैं।

देवर्षि नारद पुरस्कार से इंडिया टीवी के पुणे वरिष्ठ प्रतिनिधि अजय कांबले और दिव्य मराठी के संपादक प्रशांत दीक्षित को सम्मानित किया गया। पुणे के जानी मानी डेक्कन एजुकेशन सोसायटी और विश्वसंवाद केंद्र की तरफ से पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में विशेष काम करने वाले पत्रकारों के नाम पूरे महाराष्ट्र से चुने जाते हैं।

इस साल इंडिया टीवी के पुणे के वरिष्ठ प्रतिनिधि अजय कांबले और दिव्य मराठी अखबार के संपादक प्रशांत दीक्षित को इस पुरस्कार के लिये चुना गया। 11 हजार रुपये और ट्रॉफी के स्वरुप में यह पुरस्कार दिया जाता है। इंडिया टीवी के अजय कांबले पिछले दस सालों से इंडिया टीवी के साथ जुड़े हुए हैं। रेड लाईट एरिया में बंधक बनायी गयी लड़की स्टिंग आपरेशन करके और बाद में पुलिस की मदद से उसे रिहा करने वाली खबर काफी चर्चा में रही थी।

इसके साथ ही पुणे में हुए जर्मन बेकरी और जेएम रोड ब्लास्ट का भी कवरेज बेहतरीन किया था। इंडिया टीवी में उन्होंने कई सॉफ्ट और क्राईम से जुड़ी खबरें भी की हैं, सभी खबरों पर विचार करते हुए उन्हें ये पुरस्कार घोषित हुआ था।

पुणे के सिम्बोयसीस कॉलेज के विश्व भवन हॉल में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। जानेमाने कार्टूनिस्ट और साहित्यिक मंगेश तेंदुलकर और जानेमाने प्रवचनकार डॉ. संजय उपाध्ये की मौजूदगी में ये समारोह संपन्न हुआ। इस वक्त पत्रकारिता के साथ ही सभी क्षेत्रों से जुड़ी कई बड़ी हस्तियाँ मौजूद थीं। अजय कांबले ने इस पुरस्कार का पूरा श्रेय इंडिया टीवी परिवार को दिया तथा कहा कि इंडिया टीवी में ही मुझ पर निर्भीक और चरित्रशील पत्रकारिता के संस्कार मिले।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...