कई सप्ताह बाद एक बार फिर इंडिया टीवी ने सोलहवें हफ्ते में आजतक को नम्बर एक की कुर्सी से उतार दिया है. मामूली अंकों की बढ़त के साथ इंडिया टीवी नम्बर एक पर पहुंच गया है. ऐसा लग रहा है कि निर्मल बाबा के खिलाफ साफ्ट कार्नर रखने के चलते दर्शकों ने आजतक को दूसरे पायदान पर पहुंचा दिया है, वहीं अपने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए बाबा की पोल खोलने का लाभ इंडिया टीवी को मिल गया है. जी न्यूज भी न्यूज24 को झटका देकर पांचवें पायदान पर पहुंचा दिया है.
इस बार न्यूज एक्सप्रेस ने अच्छी बढ़त के साथ एक बार फिर टॉप टेन में वापसी कर ली है. मात्र नौ महीनों में ही टॉप टेन चैनलों में शुमार होना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. न्यूज एक्सप्रेस ने साबित कर दिया है कि अच्छा कंटेंट दिखाकर भी टीआरपी पाई जा सकती है. सारे चैनल निर्मल बाबा के पेड प्रोग्राम को दिखाकर टीआरपी और पैसा दोनों पा रहे थे तो इस चैनल ने धारा के विपरीत चलने का साहस किया. इसका फल भी इसे मिला है. निर्मल बाबा के पक्ष में खबर दिखाने वाले पी7 न्यूज को धकियाते हुए न्यूज एक्सप्रेस दसवें पायदान पर पहुंच गया है.
यह रही सोलहवें सप्ताह की रेटिंग-
इंडिया टीवी – 17.45, आजतक – 17.12, स्टार न्यूज – 12.12, जी न्यूज – 9.21, न्यूज24 – 8.89, आईबीएन7 – 7.75, एनडीटीवी इंडिया – 5.17, समय – 5.01, तेज – 5.01, न्यूज एक्सप्रेस – 4.36.





