टीवी टुडे समूह से खबर है कि राजमोहन नैयर ने इस्तीफा दे दिया है. वे इस ग्रुप के साथ वाइस प्रेसिडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन) के रूप में जुड़े हुए थे. उन्होंने अपनी नई पारी इंडिया टीवी के साथ शुरू की है. उन्होंने यहां पर प्रेसिडेंट (नेटवर्क डेवलपमेंट) के पद पर ज्वाइन किया है. वे एमडी व सीईओ रितु धवन को रिपोर्ट करेंगे. इंडिया टीवी प्रबंधन ने उन्हें नेटवर्क डेवलपमेंट और ग्रुप के नए चैनलों की जिम्मेदारियां सौंपी है.
राजमोहन पिछले दो दशक से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे पिछले सात सालों से टीवी टुडे ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने पंद्रह साल तो ब्रॉडकास्ट डिस्ट्रीब्यूशन के फील्ड में काम किया है. इंडिया टीवी प्रबंधन का मानना है कि अभी डिजिटलाइजेशन का दौर जारी है इसमें टीवी पर खासा असर पड़ेगा और ऐसे समय में राजमोहन उनके लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं.






