इंडिया टीवी से खबर है कि आनंद दुबे ने इस्तीफा दे दिया है। वे यहां पर एसोसिएट प्रोड्यूर के पद पर कार्य कर रहे थे। आनंद अपनी नई पारी P7 न्यूज़ के साथ शुरू करने जा रहे हैं। उन्हें पी7 में प्रोड्यूसर बनाया जा रहा है। आनंद की गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है।
पूर्वान्चल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री लेने वाले आनंद ने करियर की शुरुआत 2005 में अमर उजाला, गुडगांव से की थी. इसके बाद वे हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा तथा एजुकेशन टाइम्स के लिए फ्रीलांसिंग की। 2008 में उनके करियर को तब स्थायित्व मिला जब वे इंडिया टीवी से जुड़ गए। पांच साल तक इंडिया टीवी को सेवा देने के बाद वे अब पी7 न्यूज से जुड़ने जा रहे हैं।





