दैनिक भास्कर से खबर है कि अभिषेक उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एडिटर स्पेशल प्रोजेक्ट के पद पर काम कर रहे थे. अभिषेक ने अपनी नई पारी इंडिया टीवी के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी स्पेशल प्रोजेक्ट को हेड करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 2004 में अमर उजाला, कानपुर से करियर शुरू करने वाले अभिषेक आईबीएन7 के साथ लंबे समय तक कार्यरत रहे. वे राजस्थान, गुजरात तथा यूपी में भी पत्रकारिता कर चुके हैं. काफी समय से वे दैनिक भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. अभिषेक को 2009 में रामनाथ गोयनका अवार्ड भी मिल चुका है.
अभिषेक उपाध्याय के साथ राजीव रंजन सिंह ने भी इंडिया टीवी ज्वाइन किया है. उन्हें भी स्पेशल प्रोजेक्ट में लाया गया है. राजीव रंजन ने पिछले दिनों ही जी न्यूज के पॉलिटिकल ब्यूरो से इस्तीफा दिया था. राजीव रंजन की यूपी की राजनीति पर जबर्दस्त पकड़ है. उन्होंने ने कई बड़ी खबरें जी न्यूज के लिए ब्रेक की हैं. राजीव रंजन जी न्यूज से पहले लंबे समय तक ईटीवी को अपनी सेवाएं दे रहे थे.






