दैनिक भास्कर, लुधियाना से इस्तीफा देने वाले सौरभ द्विवेदी अपनी नई पारी की शुरुआत इंडिया टुडे समूह से की है. उन्होंने इंडिया टुडे पत्रिका में असिस्टेंट एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. उन्होंने 27 मई से अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है. आईआईएमसी टॉपर सौरभ ने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत ट्रेनी के रूप में स्टार न्यूज से की थी. इसके बाद वे लाइव इंडिया के लिए भी रिपोर्टिंग किया. लाइव इंडिया से इस्तीफा देने के बाद वे नवभारत टाइम्स से जुड़ गए.
वे नवभारत टाइम्स में संडे स्पेशल की जिम्मेदारी लंबे समय तक संभालते रहे हैं. नवभारत टाइम्स से इस्तीफा देने के बाद वे न्यूज एडिटर बनकर दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से जुड़ गए. वहां पर दैनिक भास्कर का सिटी लाइव सौरभ द्विवेदी के नेतृत्व में ही लांच हुआ. पिछले साल जुलाई में प्रबंधन ने सौरभ को सिटी एडिटर बनाकर लुधियाना भेज दिया था. एक महीने पहले इन्होंने भास्कर से इस्तीफा दे दिया था, तब चर्चा थी कि वे लखनऊ में नवभारत टाइम्स से जुड़ेंगे. लेकिन सौरभ ने सारी चर्चाओं को विराम देते हुए इंडिया टुडे के साथ अपनी नई पारी शुरू की है.





