खबर आ रही है कि इंडिया टुडे हिंदी मैग्जीन से मैनेजिंग एडिटर दिलीप मंडल ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक दिलीप मंडल को प्रबंधन ने लोकसभा चुनावों तक रुकने को कहा है. यह नहीं पता चल पाया है कि दिलीप मंडल ने इस्तीफा क्यों दिया. इस बारे में जब जानकारी के लिए दिलीप मंडल को फोन और एसएमएस किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
ईटीवी लखनऊ में कार्यरत मनीष कुमार का ट्रांसफर ईटीवी जयपुर के लिए हो गया है. मनीष आगरा और देहरादून में भी ईटीवी के लिए काम कर चुके हैं. मनीष ईटीवी में प्रमुख संवाददाता के पद पर हैं.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






