Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

इंडिया न्यूज के एमडी कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज

लखनऊ : जेसिका लाल हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मनु शर्मा के भाई और इंडिया न्यूज़ टीवी चैनल के मैनेजिंग एडीटर कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ लखनऊ के थाना गौतमपल्ली में मुकदमा दर्ज किया है। कार्तिकेय के खिलाफ मामला उन्हीं के चैनल में काम करने वाले यूपी के ब्यूरो चीफ़ संजय श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक संजय ने 12 अप्रैल 2012 को ही गौतमपल्ली थाने में रजिस्टर्ड शिकायत की थी कि उसी दिन 12 अप्रैल की शाम को एमडी कार्तिकेय शर्मा ने अपने मोबाइल से संजय के मोबाइल पर फोन करके उन पर इस्तीफा देने और चैनल के सामान को वापिस करने का दबाव बनाया।

संजय ने भी अपने बकाया भुगतान की मांग की और कहा कि जो भी उनका पैसा चैनल पर बकाया है उसका भुगतान होने के साथ ही वो अपने पास रखे सभी सामान वापस कर देंगे। इस पर एमडी कार्तिक शर्मा ने फोन पर ही अपशब्द कहने के साथ संजय को धमकाया भी। इसकी शिकायत संजय ने उसी दिन थाना गौतमपल्ली को रजिस्टर्ड डाक से प्रेषित कर दिया था। उसके बावजूद संजय की तहरीर पर मुकदमा नहीं दर्ज किया गया अलबत्ता इंडिया न्यूज़ की तरफ से 11 मई को संजय के खिलाफ बर्खास्त किये जाने के बाद भी सामान ना लौटाने की शिकायत देकर हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।

इसकी जानकारी मिलने पर लखनऊ में यूपी मान्यता प्राप्त संवादादता समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्य के प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी और एडीजी लॉ एंड आर्डर से मीडिया सेंटर में मुलाकात कर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने और संजय की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया। 16 अप्रैल को वरिष्ठ पत्रकार शरद प्रधान, अजय कुमार और मुदित माथुर के साथ ही कई प्रमुख चैनलों के ब्यूरो चीफ और प्रिंट मीडिया के वरिष्ठ सहयोगी भी डीजीपी कार्यालय पहुंचे और मामले में न्याय दिलाने की बात उठाई। डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद ही संजय की उसी 12 अप्रैल की तहरीर पर ही इंडिया न्यूज़ चैनल के एमडी कार्तिक शर्मा और निदेशक एचआर उमाकांत मिश्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...