खबर है कि इंडिया न्यूज़ के बिज़नेस हेड राजेश शर्मा की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है. राजेश अभी तक इंडिया न्यूज़ ग्रुप के सभी चैनलों का सरकारी बिज़नेस का काम देख रहे थे. प्रबंधन ने अब उनके परफारमेंस को देखते हुए उन्हें ग्रुप के दो अख़बारों आज समाज और सन्डे गार्डियन का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया है. राजेश शर्मा मीडिया सेल्स फील्ड के जाने-पहचाने नाम हैं. राजेश इंडिया न्यूज से पहले टोटल टीवी, एसटीवी आदि चैनलों में वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाए दे चुके हैं.
भड़ास से संपर्क करने के लिए आप [email protected] का सहारा ले सकते हैं.





