Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

‘इंडिया न्यूज’ चैनल में ‘भड़ास’ पर पाबंदी

इंडिया न्यूज में भड़ास देखना मना है. ये आदेश दीपक चौरसिया की तरफ से दिया गया है. इसके बाद चैनल की आईटी टीम ने भड़ास4मीडिया डाट काम डोमेन नेम को आफिस के सभी कंप्यूटरों पर ब्लाक कर दिया है. इस कारण इंडिया न्यूज के मीडियाकर्मी भड़ास अपने मोबाइल या टैब पर देख रहे हैं, वो भी चोरी चोरी चुपके चुपके.

इंडिया न्यूज में भड़ास देखना मना है. ये आदेश दीपक चौरसिया की तरफ से दिया गया है. इसके बाद चैनल की आईटी टीम ने भड़ास4मीडिया डाट काम डोमेन नेम को आफिस के सभी कंप्यूटरों पर ब्लाक कर दिया है. इस कारण इंडिया न्यूज के मीडियाकर्मी भड़ास अपने मोबाइल या टैब पर देख रहे हैं, वो भी चोरी चोरी चुपके चुपके.

असल में जब भड़ास पर आम आदमी पार्टी के फर्जी स्टिंग का पोलखोल शुरू हुए और इस स्टिंग के पीछे की ताकतों के बारे में जानकारी विस्तार से दी जाने लगी तो इससे इंडिया न्यूज प्रबंधन बौखला गया. दांव उल्टा पड़ता देख खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर इंडिया न्यूज आफिस के अंदर भड़ास को ब्लाक करा दिया ताकि इंडिया न्यूज के कर्मचारी हकीकत न जान सकें. पर आज के सूचना संचार में जब कोई जानकारी छिप नहीं सकती, यह कवायद हास्यास्पद बनकर रह गया. इंडिया न्यूज से जुड़े सभी लोग अब अपने मोबाइल, आईपेड, लैपटाप आदि पर भड़ास खोलकर पढ़ रहे हैं.

इस बारे में एक पत्रकार का कहना है कि दीपक चौरसिया जैसे लोगों को समझना चाहिए कि अगर वो पूरी दुनिया को अपने हिसाब से तोड़-मरोड़कर दिखाने बताने का ठेका लिए हुए हैं तो उनकी भी खबरें बताने दिखाने का ठेका सोशल मीडिया और न्यू मीडिया ले चुका है. पत्रकारिता का मतलब यह कतई नहीं होता कि आप एजेंडा पत्रकारिता और सुपारी पत्रकारिता करिए. टीआरपी के लिए आप किसी भी ईमानदार आदमी के खिलाफ मीडिया ट्रायल शुरू कर देंगे तो एक दिन ऐसा जरूर होगा कि कोई आपको चैलेंज कर देगा और आपकी हकीकत सबके सामने ला देगा. आम आदमी पार्टी के लोगों ने इंडिया न्यूज के कांग्रेसी मालिक विनोद शर्मा, संपादक दीपक चौरसिया और अनुरंजन झा के खिलाफ फर्जी स्टिंग करने को लेकर मुकदमा कर दिया है. आने वाले दिन में कई और खुलासे किए जाने की तैयारी चल रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...